AAZAAD BULLETIN हजारीबाग : हजारीबाग शहर का मौसम और माहौल कब बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। अपने सांप्रदायिक हिंसो के लिए बदनाम शहर हजारीबाग में फिर से कुछ ऐसा हुआ जिससे पूरे शहर में भागा भागी होने लगी, दुकानों के शटर गिरने लगे। दरअसल हुआ कुछ यूं कि हजारीबाग शहर स्थित पंचमंदिर चौक के पास गोवर्धन प्रतिमा विसर्जन के दौरान शनिवार की शाम दो पक्षों में झड़प हो गया। इसमें दोनों पक्षों की ओर से पथराव की बात सामने आ रही है। इस पथराव में वाहनोें के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए तो वहीं कुछ कुर्सियां भी तोड़ी गईं।
सूचना मिलने पर टाउन डीएसपी महेश प्रजापति, सीसीआर डीएसपी और सदर इंस्पेक्टर गणेश सिंह सदलबल मौके पर पहुंचे। उसके बाद मामले को शांत कराया गया। मौके पर पुलिस कैंप कर रही है।
इस संबंध में पुछे जाने पर एसपी मनोज रतन चोथे ने बताया कि गोवर्धन प्रतिमा विसर्जन के दौरान झड़प हुई थी। मामले को शांत करा दिया गया है। अभी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
सदर विधायक ने किया अपील, कहा अफवाहों पर ध्यान ना दें और शहर में अमन- चैन रखें कायम
शनिवार को हजारीबाग शहर में एक गोवर्धन प्रतिमा विसर्जन के दौरान कुछ कुत्सित मानसिकता वाले असामाजिक तत्वों ने एक बार फिर से हजारीबाग शहर के सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़ने की नापाक कोशिश की। लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने ऐन वक्त सक्रियता दिखाते हुए उनके नापाक इरादों पर पानी फेर दिया और उनके मंसूबे को नाकामयाब करने का काम किया।
हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की हजारीबाग में अमन, शांति और सौहार्द के साथ लोग रहना चाहते हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कृपया अफवाहों पर ध्यान ना दें और शहर में अमन- चैन कायम रखें।
0 टिप्पणियाँ