AAZAAD BULLETIN गिरिडीह : गिरिडीह शहर से गुंडागर्दी की एक तस्वीर सामने आयी है। बच्चों द्वारा पटाखा फोड़ना कुछ लड़कों को नागवार गुजरा है। बाइक से गुजर रहे ये लड़के पहले बच्चों से उलझ गए और फिर गंदी-गंदी गालियां देने लगे। इस बीच लोकल न्यूज चैनल के ग्राफिक डिजाइनर जब अपने कार्यालय से बाहर निकलकर मामला सुलझाने का प्रयास किया तो लड़के ग्राफिक डिजाइनर पीएन सिंह के साथ मारपीट कर दी।
लड़कों की पिटाई से बचने के लिए सिंह जब भाग कर चैनल के कार्यालय के कैम्पस में घुसकर मुख्य द्वार को बंद कर दिया तो लड़के गेट की कुंडी तोड़कर अंदर आ घुसे। उसके बाद तोड़फोड़ की। वहीं जब हो हल्ला सुनकर पड़ोसी भोला यादव पहुंचा तो उसे भी दौड़ाकर पीटा गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के नगीना सिंह रोड की है। पूरी घटना सीसी टीवी में कैद हुई है।
0 टिप्पणियाँ