Breaking News
Loading...

हजारीबाग : दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कस्तूरबा विद्यालय बडकागांव का मामला

 HAZARIBAG : बड़कागांव कस्तूरबा गाधी आवासीय विद्यालय में दसवीं क्लास की एक छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटनास्थल पर बड़कागांव की पुलिस एवं भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे हुए हैं। रविवार सुबह यह खबर लगते ही प्रखंड प्रशासन से लेकर पुलिस पदाधिकारी प्रखंड मुख्यालय स्थित इस विद्यालय पहुंचे और जांच शुरू की।

अधिकारियों ने कहा कि लड़की ने हॉल के छत के पंखे से फांसी लगा ली, जिसमें वह अन्य लड़कियों के साथ रह रही थी। सुबह जब कुछ बच्चियां उठीं तो उन्होंने शव को फंदे पर लटका देखा। 
पुलिस के अनुसार अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि  मामले की जांच पुलिस कर रही है और उसके माता-पिता को सूचित किया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ